Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

Meerut News: तमंचे में भरते समय फौजी के बेटे से चली गोली, कक्षा दस के छात्र को लगी

वॉयस ऑफ  टू जेड न्यूज:-

मेरठ- सैनिक विहार कॉलोनी में कक्षा दस के तीन छात्र तमंचे में कारतूस डालकर देख रहे थे। अचानक ही गोली चलने से एक छात्र के पैर में लग गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक छात्र के कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है।

यह है पूरा मामला-

कंकरखेड़ा की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी के रहने वाले गुड व्यापारी विकास कुमार का बेटा कक्षा दस में पढ़ाई करता है। उसकी दोस्ती सैनिक विहार में रहने वाले दो फौजियों के बेटों से है। तीनों की छात्र एक साथ ट्यूशन पढ़ते हैं। 

विकास कुमार ने बताया कि ट्यूशन पढ़ने के बाद उनका बेटा शाम छह बजे घर आया। उसके बाद मम्मी को बाहर खेलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। 6:40 बजे स्वजन को सूचना मिली कि उनके बेटे के पैर में गोली लग गई। 
तत्काल ही परिवार के लोग सैनिक विहार स्थित फौजी के घर पर पहुंचे। वहां से खून से लथपथ छात्र को उठाकर आनंद अस्पताल ले गए, जहां पर छात्र का उपचार चल रहा है। 

सीओ प्रकाश चंद ने बताया कि गुड व्यापारी का बेटा सैनिक विहार स्थित दो फौजियों के बेटों के संग ट्यूशन पढ़ता है। इसलिए तीनों छात्र आपस में दोस्त है। 
शुक्रवार को एक फौजी के बेटे ने व्यापारी के बेटे को तमंचा दिखाने के लिए अपने साथी फौजी के बेटे के घर पर बुलाया। वहां पर ड्राइंग रूम में तीनों छात्र तमंचे में कारतूस भर रहे थे। 

बताया जाता है कि अचानक ही फौजी के बेटे से गोली चल गई। गोली व्यापारी के बेटे के पैर में लग गई है। सूचना के बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फौजी के घर से तमंचा बरामद कर लिया है। देखा जा रहा है कि तमंचा कहां से आया है।

''कक्षा दस के छात्र को सैनिक विहार में गोली लगने के मामले में सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए है, जिस तमंचे से घटना हुई है। वह तमंचा छात्र कहां से लेकर आए थे। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ''                                                                                                                                                                       -आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी